Ladki Bahin Yojana 2025 Aadhar Card Link: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) जुलाई 2024 से लागू है। तब से अब तक पात्र महिलाओं को सात किस्तों में 10,500 रुपये मिल चुके हैं। लेकिन फरवरी महिना खत्म होने के बाद भी लाडली बहनों को आठवीं किस्त की राशि नहीं मिल पाई है। पहले खबर आई थी, कि फरवरी के आखिरी सप्ताह में सभी पात्र महिलाओं के खातों में 1500 रुपये जमा कर दिए जाएंगे।

इस बीच लाडकी बहिन योजना (Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोलापुर जिले में 11 लाख से अधिक महिलाएं मुख्यमंत्री माझी लाडली बहिन योजना (Mukhyamantri Ladki Bahin Yojana) का लाभ ले रही हैं, लेकिन इस बार फरवरी महीने की राशि उनके खातों में जमा नहीं हुई है। इसके पीछे की वजह यह है कि सरकार लाभार्थियों की समीक्षा कर रही है।
Maharashtra Ladli Behna Yojana
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना (Mukhyamantri Ladki Bahin Yojana) के तहत 21-65 आयु वर्ग की उन महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह सहायता राशि दी जाती है, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से कम हैं। मुख्यमंत्री लाडली बहनों की फरवरी की किस्त अटकी सामने आई ये बड़ी वजह, अब आगे क्या होगा?
लाडली बहनों का इंतजार खत्म! पता चल गई आठवीं किस्त जमा होने की तारीख बताया जा रहा है कि सोलापुर की 12500 हजार महिला लाभार्थियों की सूची महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने जिले के अधिकारियों को दी है, और उसके मुताबिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उनके घर जाकर चार पहिया वाहनों का सत्यापन कर रही हैं। इस वजह से न केवल उन महिलाओं की किस्त रुकी है, जिनकी जांच की जानी है, बल्कि पूरे जिले की महिलाओं को भी फरवरी का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
सरकार द्वारा महिला एवं बाल कल्याण विभाग को 12,500 महिलाओं की सूची सौंपी गई है, जिनके पास चार-पहिया वाहन होने की संभावना जताई गई है। अब इस सूची के आधार पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं घर-घर जाकर उनकी पड़ताल कर रही हैं। जब तक यह जांच पूरी नहीं होती, तब तक जिले की 11 लाख महिलाओं को आठवीं किस्त नहीं मिलेगी।
फरवरी संग मार्च का आएगा पैसा/Ladki Bahin Yojana
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस(International Women’s Day) पर महाराष्ट्र की महिलाओं को डबल तोहफा मिलने जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार लाडली बहना योजना(Ladli Behna Yojana) के तहत शनिवार को फरवरी और मार्च की किस्त एक साथ जारी करेगी।
महिला और बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज से हम फरवरी और मार्च महीने की तीन हजार रुपये की दोनों किस्तों का भुगतान DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए से अपनी बहनों के खातों में करना शुरू कर रहे हैं।
लाडकी बहिन योजना में अब तक कितना पैसा दिया
विधानसभा में शुक्रवार को पेश सरकार के बजट पूर्व आर्थिक सर्वेक्षण में बताया गया कि लाड़की बहिन योजना की 2.38 करोड़ महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में दिसंबर 2024 तक 17,505.90 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।
लाडकी बहिन योजना खत्म नहीं होगी: फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को दोहराया कि लाडकी बहिन योजना जारी रहेगी और कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है, कि इसके तहत दी जाने वाली वित्तीय सहायता पाने वालों को फायदा मिले। फडणवीस विधानसभा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित चर्चा में भाग ले रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडकी बहिन योजना को खत्म नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि वित्तीय सहायता से लाभार्थियों को फायदा मिले। योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा
लाडली बहना योजना के तहत 2100 रुपये की किस्त के बारे में बात करते हुए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य की वित्तीय स्थिति मजबूत होने के बाद लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली मासिक सहायता राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये कर दी जाएगी।
साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार चुनाव घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करेगी। शिंदे का बयान ऐसे समय में आया है, जब एक दिन पहले ही उनके मंत्रिमंडल सहयोगी अजित पवार(Ajit Pawar) ने कहा कि किसानों को कृषि ऋण माफी का इंतजार नहीं करना चाहिए।
1 thought on “Ladki Bahin Yojana 2025 Aadhar Card Link: लाडकी बहिन योजना आधार लिंक और देखें DBT की स्थिति”