Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का नवीनतम एग्जाम पैटर्न और सिलेबस जारी कर दिया गया है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 18 से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। तथा 53749 पदों पर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया गया।

राजस्थान कर्मचारी बोर्ड द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 मार्च से 29 अप्रैल 2025 तक रखा है। तथा यह भी बता दे की राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए 53 हजार 749 पर भर्ती का आयोजन किया जाएगा। तथा इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 49 हजार 199 पदो पर तथा अनुसूचित क्षेत्र के लिए 5 हजार 550 पदो पर भर्ती का आयोजन किया जाएगा । तथा बोर्ड द्वारा इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर से लेकर 21 सितंबर 2025 तक किया जाना है । जिसके लिए परीक्षा का एग्जाम पैटर्न ओर सिलेबस जारी कर दिया गया है।
राजस्थान 4th ग्रेड सिलेबस 2025 जारी
राजस्थान फोर्थ ग्रेड सिलेबस 2025 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से ऑफिशल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार राजस्थान फोर्थ ग्रेड की तैयारी कर रहा है। वह अपने सिलेबस को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में राजस्थान फोर्थ ग्रेड सिलेबस 2025 से संबंधित पूरी जानकारी को विस्तार से बताने वाले हैं। जिसमें हम आपको बताएंगे की परीक्षा का सिलेबस क्या रहने वाला है और एग्जाम पैटर्न क्या रहेगा। इसके अलावा अगर आप लोग इस भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप लोग हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।
सभी उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान फोर्थ ग्रेड के लिए ऑनलाइन आवेदन अभी तक चल रहे हैं। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किए हैं वह अपने आवेदन अंतिम तिथि से पहले पूर्ण कर लें। इस भर्ती के लिए आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक सबसे नीचे उपलब्ध करवा दिया गया है। और सिलेबस की पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करने का लिंक भी नीचे दिया गया है।
Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025 & Exam Pattern
राजस्थान कर्मचारी बोर्ड द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न ऑफिशल वेबसाइट पर जा कर दिया गया है। विद्यार्थियों को राजस्थान 4 th ग्रेड सिलेबस 2025 के अनुसार अपनी तैयारी आगे बढाना है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की परीक्षा की योजना एवं पाठ्यक्रम यहा पर आसान भाषा एवं सरलीकरण के रूप उपलब्ध करवा दिया है।
कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा इस भर्ती परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जाएगा । तथा इस भर्ती में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं सिलेबस आधारित होंगे। Rajasthan 4th Grade भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक किया जाएगा। तथा परीक्षा में पेपर 200 अंक और कुल 120 प्रश्न का होगा।
यह परीक्षा 2 घटे में संपन्न होगी। तथा इसमें सभी प्रश्न दसवीं कक्षा के स्तर के होंगे । इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई रखी गई है। और सभी प्रश्न के अंक सामान रखे गए हैं। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा मे सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी सामान्य अंग्रेजी ,सामान्य गणित से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
- सामान्य हिंदी: 30 प्रश्न
- सामान्य अंग्रेजी: 15 प्रश्न
- सामान्य गणित: 25 प्रश्न
- भूगोल: 10 प्रश्न
- इतिहास, कला एवं संस्कृति (राजस्थान): 10 प्रश्न
- भारतीय संविधान एवं राजस्थान राज्य के विशेष संदर्भ में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था: 10 प्रश्न
- सामान्य विज्ञान: 5 प्रश्न
- समसामयिक घटनाएं: 10 प्रश्न
- बेसिक कंप्यूटर: 5 प्रश्न
Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025 in Hindi
सामान्य हिन्दी
- संज्ञा, सर्वनाम,
- क्रिया एवं विशेषण,
- तत्सम तद्भव,
- देशज एवं विदेशी शब्द,
- संधि- अर्थ,
- प्रकार एवं संधि-विच्छेद,
- उपसर्ग एवं प्रत्यय,
- पर्यायवाची एवं विलोम शब्द,
- वाक्यांश के लिए एक शब्द,
- शब्द- शुद्धि,
- वाक्य शुद्धि (वर्तनी सम्बन्धित अशुद्धि को छोड़कर वाक्य से सम्बन्धित अशुद्धियाँ)) काल के प्रकार (भेद),
- मुहावरे एवं लोकोक्ति,
- अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिन्दी शब्द,
- कार्यालयी पत्रों से संबंधित ज्ञान (यथा कार्यालय पत्र, कार्यालय आदेश,
- अधिसूचना,
- विज्ञप्ति,
- ज्ञापन,
- परिपत्र,
- निविदा एवं अर्दशासकीय पत्र
General English
- Tenses / Sequence of Tenses,
- Voice : Active and Passive,
- Narration : Direct and Indirect,
- Transformation of Sentences: Assertive to Negative, Interrogative,
- Exclamatory and Vice-Versa,
- Correction of sentences,
- words wrongly used,
- Use of articles and determiners,
- prepositions,
- punctuation,
- Translations of Simple (Ordinary/Common) Sentences from Hindi to English and Vice-Versa, Glossarv of official.
- Technical Terms (with their Hindi Versions).
भूगोल
राजस्थान: स्थिति, विस्तार, भौतिक स्वरूप एवं भौतिक विभाजन, मृदा, प्राकृतिक वनस्पतियां व वन सरंक्षण, जलवायु, जल संसाधन, अपवाह तंत्र व झीलें, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ, जनसंख्या- आकार, वृद्धि, वितरण, घनत्व, लिंगानुपात एवं साक्षरता, राजस्थान का परिवहन व राज्य मार्ग, आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन
भारतीय संविधान एवं राजस्थान राज्य के विशेष सन्दर्भ में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था
संविधान का परिचय एवं आधारभूत लक्षण, राज्य शासन एवं राजनीति रू. राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल, विधानसभा तथा न्यायपालिका, राज्य का प्रशासनिक ढांचा: मुख्य सचिव, जिला प्रशासन (सामान्य प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन), जिला स्तर पर न्यायिक ढांचा, सूचना का अधिकार अधिनियम
सामान्य विज्ञान
भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन, धातु, अधातु एवं प्रमुख यौगिक, प्रकाश का परावर्तन एवं नियम, आनुवांशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली, मानव शरीर : संरचना, अंग तंत्र, प्रमुख मानव रोग, कारक एवं निदान, अपशिष्ट प्रबंधन
गणित
महत्तम समापवर्तक एवं लघुत्तम समापवर्त्य, औसत, लाभ-हानि, प्रतिशत, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज अनुपात-समानुपात, साझा, समय एवं कार्य, समय, चाल एंव दूरी, ऑआँकडों का चित्रों द्वारा निरूपण
राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति
ऐतिहासिक घटनाएँ, स्वतंत्रता आन्दोलन, एकीकरण, महत्वपूर्ण व्यक्तित्व, भाषा एवं साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक जीवन, वेशभूषा, वाद्य यंत्र, लोक देवता, लोक साहित्य, बोलियाँ, मेले और त्यौहार, आभूषण, लोक कलाएं, वास्तुकला, लोक संगीत, नृत्य, रंगमंच, पर्यटन स्थल व स्मारक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक दृष्टि से राजस्थान की हस्तियाँ
प्रमुख सम-सामयिक घटनाएं
खेल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक, पारिस्थितिकी संबंधी एवं तकनीकी क्षेत्र से संबंधी मुद्दे इत्यादि | राज्य एवं राष्ट्रीय मुद्देप्रसिद्ध व्यक्तित्व, राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं नीति
कप्यूटर
कंप्यूटर सिस्टम का अवलोकन – हार्डवेयर डिवाइस, सॉफ्टवेयर – ऑपरेटिंग सिस्टम और एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर इत्यादि कार्यालय अनुप्रयोगों का अवलोकन -एमएस वर्ड, एमएस एक्सल, एमएस पॉवर पॉईट,इंटरनेट, ईमेल
Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025 Link & Apply Link
आवेदन का लिंक – यहाँ से देखें
सिलेबस डाउनलोड लिंक – यहाँ से देखें
ऑफिसियल वेबसाइट – यहाँ से देखें
1 thought on “Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025: राजस्थान 4th ग्रेड चतुर्थ श्रेणी भर्ती का नया सिलेबस जारी, यहां से डाउनलोड करें”